भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कठूमर क्षेत्र के कई गांवों के कार्यक्रमो में हुए शामिल

Mar 15, 2022 - 19:08
 0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कठूमर क्षेत्र के कई गांवों के कार्यक्रमो में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कठूमर क्षेत्र के कई गांवों के कार्यक्रमो में हुए शामिल

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज)भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कठूमर में आयोजित सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को अलवर जिले के ग्राम तसई, कठूमर, खेरली,बहतुकला आदि स्थानों पर होली मिलन व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान साथ में अलवर जिले के सभी बड़े नेता, विधायक प्रत्याशी व भाजपा जिला व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहें। 
 इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के चुनावों के बाद पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता से पूरी तरह चुनावी मोड़ में आने को को कहा।  कस्बे के अहिंसा सर्किल पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने हाल में हुए 4 राज्यों में भाजपा की शानदार जीत का उल्लेख करते हुए कहा, कि कांग्रेस मुक्त भारत का समय आ गया है ।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी चुनावों में छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में कांग्रेस सरकारों को उखाड़ने का आह्वान किया है।  इस मौके पर केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए डॉ सतीश पूनिया ने भारत की कूटनीति एवं विदेश नीति का प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अकेला देश था जिसने यूक्रेन से सकुशल हजारों छात्रों की वतन वापसी कराई।
 आमसभा में डॉ सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर रीट के पेपर को लेकर चुटकी ली और कहा कि भ्रष्टाचार के चलते परीक्षा स्थगित होने से लाखों युवकों का शादी का सपना अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि रीट में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा अडिंग है। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कानून व्यवस्था,रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी आदि को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। 
इससे पूर्व डॉक्टर सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कठूमर आगमन पर तसई, अरूवा,आदि दर्जनों जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर जनसभा में भी अनेक समाज द्वारा डॉक्टर सतीश पूनिया का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश खींची व पूर्व मंडी चेयरमैन सतीश चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम में मंडी चैयरमैन संजय गीजगडिया, कठूमर सरपंच शेरसिंह मीणा,मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, आदि मौजूद थे। संचालन गोपेश भारद्वाज ने संचालन किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के कठूमर आगमन पर अलवर जिले के लगभग सभी प्रमुख नेताओ ने हाजिरी लगाई। मंच पर भरतपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह ,जवाहर सिंह बेडम ,रामहेत यादव ,बलवान यादव,भजन लाल शर्मा, संजय नरूका, ज्ञानदेव आहूजा, हेमसिंह भडाना, संजय शर्मा ,बनवारी लाल सिंघल, धर्मा डागुर, मोहित यादव, विजय मीणा, तरुण जैन, विपुल शर्मा, महेंद्र जाटव आदि रहे। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के संबोधन के दौरान कई बार आम लोगों द्वारा सिंहद्वार की यही पुकार सतीश पूनिया अबकी बार नारे सुनाई दिए। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष ने नारे को सुधारते हुए सिंहद्वार की यही पुकार भाजपा अबकी बार, के रूप में बदल दिया।
 प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के स्वागत के दौरान पूर्व विधायक रमेश खींची, पूर्व मंडी चेयरमैन सतीश चौधरी, खेड़ली नगर पालिका चेयरमैन संजय गीजगढ़िया, और कठूमर सरपंच शेरसिंह मीणा व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में 61 किलो की फूल माला के साथ स्वागत किया गया। वहीं विभिन्न समाजों द्वारा डॉ पूनिया को सम्मान के दौरान चांदी के मुकुट भेंट किए गए। मुकुट बनाने को लेकर  सतीश पूनिया ने कहा भाजपा की सरकार न बनने तक माला साफा ना पहनने शाम का भोजन नहीं करने की  मुकटो को लेने से मना कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है