भाजपा का नही सहेगा राजस्थान अभियान को लेकर प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन

Jul 25, 2023 - 16:44
Jul 25, 2023 - 16:50
 0
भाजपा का नही सहेगा राजस्थान अभियान को लेकर प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन

राजगढ़,अलवर(महेन्द्र अवस्थी)

राजगढ़ भाजपा का नही सहेगा राजस्थान अभियान को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन निजी कार्यालय किया गया। इस प्रेसवार्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार  भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न, व बलात्कार के मामलों में नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं। इतना ही नही विधानसभा से लेकर नगर पालिका तक में सच बोलने की सजा बर्खास्त करके दी जाती है। वो चाहे मंत्री राजेंद्र गुढ़ा हो, जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर या फिर राजगढ नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया हो। इस सरकार के मंत्री हो या फिर विधायक अपनी कुर्सियां बचाने को लेकर आम जनता की कोई परवाह नहीं कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफर और पोस्टिंग में विधायक मंत्री पैसों की जमकर दलाली करते हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं में कांग्रेस के बड़े नेताओ का शामिल होना सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इसके अलावा अपना हक मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाई जाती है। सरकार में किस तरीके से विधायको की खरीद-फरोख्त हुई सब लाल डायरी में दर्ज है। ये भृष्टाचार की पराकाष्ठा है। युन्होने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को तुरन्त प्रभाव से इस्तीफा दे देना चहिए। प्रेसवार्ता अशोक गुप्ता ने बताया कि  राजस्थान भाजपा प्रदेश के आव्हान पर एक अगस्त को प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा व ऐतिहासिक महाघेराव जयपुर में होगा। जिसमे लाखो की संख्या में कार्यकर्त्ता पदाधिकारी व आमजन शामिल होगा। वही 27 जुलाई को ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आकर 8 करोड किसानो को 240 करोड की सम्मान निधि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर करेगे। यह किसान सम्मान निधि की 14 वी किस्त होगी। इसी क्रम में 1 लाख 25 हजार नए समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। इस मौके मौजूदा रिपोर्ट्स ने भी शहर में बिगड़ती बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था को लेकर भी ध्यान केंद्रित कराया। इस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष प्रेम धामानी, जिला महामंत्री शिवलाल मीना, विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण शाह, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक बैनी प्रसाद सैनी, डॉ. श्याम सुंदर मीणा, पुर्व प्रत्याशी सुनीता मीणा, प्रदीप शर्मा, अजय यादव, नरपत सिंह व रामसिंह दिनकर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow