धृतराष्ट्र बने कांग्रेसी नेता: कांग्रेस ने की युवाओं के साथ वादाखिलाफी, हम मर जाएंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे- उपेन यादव

राजस्थान के बेरोजगार गुजरात में मना रहे काली दिवाली: चुनाव में कॉंग्रेस को देंगे करारा जवाब- उपेन यादव

Oct 26, 2022 - 15:19
 0
धृतराष्ट्र बने कांग्रेसी नेता: कांग्रेस ने की युवाओं के साथ वादाखिलाफी, हम मर जाएंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे- उपेन यादव

राजस्थान के बेरोजगार गुजरात में कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर लगातार 24 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं हम आपको बता दें जहां देशभर में दीपावली की खुशियां मनाई जा रही थी ऐसे में राजस्थान के बेरोजगार युवा 20 सूत्री मांगों को लेकर अहमदाबाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लेटकर धरना प्रदर्शन करते हुए नजर आए
बेरोजगार युवाओं का कहना है कि राजस्थान सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है 1 साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद कांग्रेस सरकार ने अपने लिखित समझौते को अभी तक पूरा नहीं किया है हमारी बागों को जब तक सरकार पूरा नहीं कर देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बेरोजगारों का कहना है कि राजस्थान सरकार भ्रष्ट राष्ट्र बन चुकी है जो लाखों युवाओं की मांगों को नजरअंदाज करती आ रही है जिसकी वजह से लाखों युवाओं की जिंदगी अधर झूल में अटकी हुई है 
बेरोजगारों का कहना है कि वे पिछले 24 दिनों से शांतिप्रिय तरीके से गुजरात में प्रदर्शन कर रहे हैं इसके बावजूद हमारी बात अभी तक नहीं सुनी जा रही है ऐसे में अब राजस्थान का जो भी नेता गुजरात में आएगा उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा ताकि गुजरात की जनता को भी कांग्रेस सरकार की युवा विरोधी नीति का पता चल सके ऐसे में अब हम सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे हम मर जाएंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।

उपेन ने कहा कि सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने हमारे साथ लिखित समझौता किया। लेकिन अब तक उन मांगों को पूरा नहीं किया गया है इससे पहले भी हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर अपनी मांग पहुंचाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इस बार हमारी जान ही क्यों ना चली जाए। हम तब तक राजस्थान वापस नहीं लौटेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती।

-:: यह है बेरोजगारों की प्रमुख मांगें ::-

  1. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40% की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरा जाए।
  2. फर्जी डिग्री,डिप्लोमा,खेल प्रमाण पत्र दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए भी सरकार सख्त कानून लेकर जाए।
  3. 21 फरवरी 2021 को मंत्रियों से हुए लिखित समझोते की मांगो तथा लखनऊ समझौते की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
  4. CET से बाहर जूनियर अकाउंटेंट भर्ती को बाहर किया जाए और जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए।
  5. राजस्थान पुलिस कर्मचारियों का पे ग्रेड 3600 करने के साथ ही साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान किया जाए।
  6. समय पर पदोन्नति की के साथ ही ड्यूटी का समय फिक्स करने सहित पुलिसकर्मियों की अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
  7. नर्सिंग भर्ती 2013 जल्द से जल्द पूरी कीजाए।
  8. शिक्षक भर्ती 2012 में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाए।
  9. प्रयोगशाला साहयक भर्ती 2018 और पशु चिकित्सक भर्ती 2019 पूरी की जाए।
  10. तृतीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती में विशेष शिक्षकों पर अधिक से अधिक निकाले जाए।
  11. सरकारी एवं प्राइवेट भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को रोककर प्रदेश के युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए।
  12. राजकीय आईटीआई कॉलेजो में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेश भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
  13. 2100+544 पदों पर पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
  14.  ग्राम पंचायत ईमित्र संचालक संघ से जुड़े ईमित्र ऑपरेटर अभ्यर्थियों की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
  15.  रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, जूनियर अकाउंटेंट, कृषि पर्यवेक्षक, एलडीसी, RAS, ईसीजी, एसआई ,CHO, सूचना सहायक, प्रोग्रामर, दंत चिकित्सक, नर्स ग्रेड 2, ANM, पशुधन सहायक ,ओटी टेक्निशियन, स्टेनोग्राफर APRO , PRO, जलधारी, सहायक कृषि अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कॉलेज शिक्षा में पीटीआई, लाइब्रेरियन और जलदाय विभाग में नई भर्तियां निकाली जाए।
  16. राज्य सरकार द्वारा इस बजट में 1 लाख सरकारी भर्ती निकालने की घोषणा की गई थील इसलिए राज्य सरकार एक लाख भर्तियों का विभाग वाइज भर्तियों का वर्गीकरण करके जल्द से जल्द विज्ञप्तियां जारी करें।
  17. युवा बेरोजगार आयोग बनाया जाए।
  18.  बेरोजगारी भत्ते में अनिवार्य की गई इंटर्नशिप को रद्द की जाए।
  19.  कृषि व्याख्याता भर्ती में सभी कृषि के विषयों को शामिल किया जाए।
  20.  महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10000 पदों पर बजट में शिक्षक भर्ती निकालने की घोषणा की गई थी। इसलिए भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द निकाली जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है