डिंगाई में युवाओं ने जन सेवा संकल्प यात्रा निकाल रहे पूर्व प्रधान मेवाड़ा का सभा आयाेजित कर किया स्वागत

पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर सीएम की जनकल्याणकारी याेजनाओं का प्रचार-प्रसार किया

Oct 5, 2023 - 13:51
 0
डिंगाई में युवाओं ने जन सेवा संकल्प यात्रा निकाल रहे पूर्व प्रधान मेवाड़ा का सभा आयाेजित कर किया स्वागत

सुमेरपुर (पाली/ बरकत खान)  जिला परिषद सदस्य व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में निकाली जा रहीं जन सेवा संकल्प यात्रा के डिंगाई गांव पहुंचने पर जाेरदार स्वागत किया गया। डिंगाई गांव के युवाओं ने ढाेल-ढमाकाें के साथ सैकड़ाें ग्रामीणाें की उपस्थिति में सभा आयाेजित कर पूर्व प्रधान व वर्तमान जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा, पीसीसीबी अध्यक्ष करणसिंह मेडतिया का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया। इस दाैरान पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने ग्रामीणाें काे मुख्य मंत्री अशाेक गहलाेत सरकार की ओर से आमजन के लिए चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी याेजनाओं की ग्रामीणाें काे जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावाें में एक बार पुन: सीएम गहलाेत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वाव किया। 

गांव-गांव, ढाणी-ढाणी सीएम की याेजनाओं का प्रचार-प्रसार किया
रात्रि में करीब 8 बजे यात्रा के पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिला शक्ति समेत युवाजन गाजे-बाजे के साथ स्वागत के लिए पहुंचे। रामदेवजी मंदिर के पास सभा कर पूर्व प्रधान मेवाड़ा का बहुमान किया गया। ग्रामीण अशाेक गहलाेत जिंदाबाद, कांग्रेस सरकार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

मेवाड़ा के प्रति ग्रामीणाें में खासा जुनून देखने काे मिला। इससे पूर्व मेवाड़ा समेत कार्यकर्ताओं ने गली-गली गांव में घुमकर ग्रामीणाें काे जन कल्याणकारी याेजनाओं के पंफ्लेट बांट अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन माैजूद रहे। गाैरतलब है कि जन सेवा संकल्प यात्रा विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के विभिन्न गांवाें में निकाली गई। जहां पूर्व प्रधान मेवाड़ा का जगह-जगह ग्रामीणाें द्वारा माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। इस दाैरान मेवाड़ा ने जगह-जगह सभाएं कर ग्रामीणाें काे जनकल्याणकारी याेजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यह यात्रा 26 सितंबर से शुरू की गई थी जाे जिसमें बड़ी संख्या में वाहनाें के साथ कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, गली-गली,ढाणी-ढाणी घूमकर सीएम गहलाेत की जनकल्याणकारी याेजनाओं का प्रचार-प्रसार कर विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में कांग्रेस संगठन काे मजबूती प्रदान की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................