दुर्गा पूजा महोत्सव में नवे दिन मां सिद्धदात्री का पूजन :गुड़ा मे चल रहा शिव शक्ति पूजन

Oct 23, 2023 - 17:33
 0
दुर्गा पूजा महोत्सव में नवे दिन मां सिद्धदात्री का पूजन :गुड़ा मे चल रहा शिव शक्ति पूजन

उदयपुरवाटी /सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के गुड़ा गाँव के 1600 वर्ष प्राचीन गोस्वामी मठ में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के नवे दिन मां सिद्धदात्री का पूजन किया गया।
पंडित कमलेश जोशी ने बताया मार्कण्डेय पुराण के अनुसार मां अपने भक्तो को आठ सिद्धिया प्रदान करने वाली है व इनकी अनुकंपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ ओर वे इस लोक मे अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए। जोशी ने बताया मंगलवार विजयादशमी के दिन सुबह सवा सात बजे विसर्जन किया जायेगा। 
पंडित कमलेश जोशी के सानिध्य मे मां मनसा की कृपा से शक्ति की उपासना, शिवाभिषेक, विशाल भजन संध्या, महाआरती व विश्व शांति के लिए भक्तो द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किये । कार्यक्रम के मुख्य यजमान बबलू बन्ना पुत्र श्री श्योपाल सिंह जी, देवराज सिंह व नंदु सिंह रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................