राजस्थान टैगोर फाउंडेशन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही प्रतिभाओं में आता है निखार- शेखावत

Feb 26, 2024 - 13:14
 0
राजस्थान टैगोर फाउंडेशन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में चुंगी नंबर तीन पर स्थित कुआं कानूहाला पर टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l आए हुए अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोहार्गल के युवा सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत उर्फ जैकी थे l  मुख्य अतिथि लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही प्रतिभाओं में निखार आता है l कार्यक्रम की अध्यक्षता टैगोर फाउंडेशन स्कूल की प्रधानाध्यापिका चेकितान सिंह ने की l विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड तहसीलदार मंगल चंद सैनी, बीसीएमओ डॉक्टर मुकेश भूपेश, नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, पवन सैनी सीकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदनलाल सैनी ,पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया, दिनेश मिटावा, डॉक्टर राजेंद्र कुमावत ,डॉक्टर राकेश सैनी, भीवाराम सैनी, छात्र नेता कमल सैनी, पार्षद सुनीता सैनी थे lविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया l विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया l इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र कुमार स्वामी, सुनील कुमार सैनी उर्फ सोनू सर, वरिष्ठ अध्यापिका पायल सैनी, नेहा सैनी ,पिंटू सैनी, चंचल वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................