भरतपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने भाजपा टिकट मिलने के बाद श्री नाथ जी महाराज एवं श्री खाटू श्यामजी महाराज के किये दर्शन

Mar 4, 2024 - 08:26
Mar 4, 2024 - 10:03
 0
भरतपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने भाजपा टिकट मिलने के बाद श्री नाथ जी महाराज एवं श्री खाटू श्यामजी महाराज के किये दर्शन

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने लिया श्री नाथ जी महाराज एवं श्री खाटू श्यामजी महाराज से आशीर्वाद 

  पुजारीओ ने किया सम्मान दिया विजय श्री का आशीर्वाद 

वैर- भरतपुर। भरतपुर लोक सभा से भाजपा का टिकट केंद्रीय चुनाव चयन समिति और भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से पूर्व सांसद राम स्वरूप कोली को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद राम स्वरूप कोली अपनी विजय श्री की मनौती मांगने के लिए कल से देवी देवताओं के दर्शन करने में लगे हुए है। 

भाजपा के पूर्व सांसद और भरतपुर लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने पूंछरी के लोठा पर श्री नाथजी महाराज के दर्शन कर आज खाटू श्याम जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे जहां पर मंदिर के महंत ने राम स्वरूप कोली का शॉल उढाकर स्वागत सम्मान किया। वही खाटू श्याम बाबा के पुजारी से आशीर्वाद लिया उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow