डीग उप खंड में निकले 4 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

डीग कस्बे में 2 जनूथर ओर , दांतलोठी में एक -एक व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव

Jul 18, 2020 - 03:46
 0
डीग उप खंड में  निकले 4 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

डीग भरतपुर

डीग-17 जुलाई  डीग उप खंड में शुक्रवार  की देर सांय मिली रिपोर्टों में  4 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो  जने  डीग कस्बे के ओर एक जनूथर कस्बे में  एवं गांव दांतलोठी में  एक जना  कोरोना पॉजिटिव निकला है।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु पाराशर के अनुसार डीग कस्बे  की राजीव कॉलोनी में मिला कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूर्व में 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव निकली लड़की का पिता है। जबकि कस्बे के भूडा गेट मैं एक 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है उक्त दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति व महिला ने 14 जुलाई को डीग सीएचसी पर कोविड-19 की जांच के लिए रेंडम सैंपल दिये थे।

 जनूथर पी एच सी प्रभारी डॉ पीयूष शुक्ला  ने बताया है कि शुक्रवार को जनूथर और दांत लोठी में कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों व्यक्तियों के  कोविड-19 की जांच के रेंडम सैंपल 13 जुलाई को पीएचसी जनूथर पर लिए गए थे। गौरतलब है की विगत दिन गुरुवार को भी डीग उपखंड में 5 जने कोरोना पॉजिटिव निकले थे। 2 दिन में नो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से उपखंड में हड़कंप मचच गया है।

पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow