बल्देवगढ़ से गुवाना बालाजी महाराज की चतुर्थ विशाल ध्वज पदयात्रा निकाली

विधि विधान से पूजा अर्चना कर, पंचों ने दिखाई हरी झंडी

Sep 3, 2024 - 19:32
 0
बल्देवगढ़ से गुवाना बालाजी महाराज की चतुर्थ विशाल ध्वज पदयात्रा निकाली

गोलाकाबास (अलवर)  राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के  गोलाकाबास के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ के सीताराम भगवान मंदिर परिसर से गुवाना बालाजी महाराज के लिए चतुर्थ ध्वज पदयात्रा निकली आचार्य चंद्रप्रकाश जोशी ने   वैदिक मंत्र उच्चारण और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई पदयात्रा को भाजपा टहला मंडल अध्यक्ष दयानंद  शर्मा सियाराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान  रवि जोशी ने ध्वज लिए हनुमानजी के भजन  गाते नाचते हुए महिला पुरुष पदयात्रा में रवाना हुए, सुरेश जोशी ने बताया की यात्रा में जगह जगह यात्रियों के लिए जल पान की व्यवस्था की गई। यात्रा के हनुमान मंदिर पहुंचने पर समापन के बाद पंगत प्रसादी ग्रहण की इस अवसर पर गुवाना बालाजी महाराज भक्त मंडली एवं खैराती लाल शर्मा, रामेश्वर दयाल जोशी, महेश जोशी, हरिनारायण मोदी, रामावतार शर्मा, कल्याण सहाय शर्मा, धारासिंह गुर्जर, मोहनलाल प्रजापत, सहित क्षेत्रवासी मौजेद रहे।

  • रितीक शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................