धारदार हथियार के साथ घूमता युवक गिरफ्तार

Apr 29, 2025 - 09:23
 0
धारदार हथियार के साथ घूमता युवक गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार किया है।
 हेड कांस्टेबल रामबीर सिंह ने बताया कि एएसआई हितेंद्र सिंह जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करणी माता रोड के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक एक व्यक्ति चाकू लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है और वह किसी वारदात की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक युवक हाथ में धारदार हथियार लिए मिला, जिसे पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोपाल पुत्र अशोक, जाति राजपूत, निवासी सीकरी बास बताया। ज्ञात रहे कि आरोपी गोपाल के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................