मोहर्रम परताजियों को लेकर महुवा थाने में सीएलजी की मीटिंग आयोजित

Jul 2, 2025 - 12:48
 0
मोहर्रम परताजियों को लेकर महुवा थाने में सीएलजी की मीटिंग आयोजित

महुवा  (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित पुलिस थाने में बुधवार को मुस्लिम समाज सहितसीएलजी सदस्यों महिला सुरक्षा सखी पुलिस मित्र व्यापारी गणमान्य नागरिकों की मीटिंग महुआ एसडीएम मनीषा रेशम, थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा मोहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजियों को लेकर ली 

 थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया किबुधवार को सीएनजी सदस्यों की बैठक महुवा उपखंड अधिकारी मनीष रेशम की अध्यक्षता में आयोजित की गई  जिसमें मुस्लिम समाज के मनाये जाने वाले मोहर्रम त्योहार पर ताजियो वआलमको लेकर चर्चा की गई 

 जहां मुस्लिम समाज के द्वारा मनाए जाने वाले मोहर्रम के त्योहार परताजिया पर्व पर निकलने वाले आलम व ताजियोंको लेकर चर्चा करते हुए एसडीएम मनीषा रेशमने कहा की सभी धर्मों के पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाने चाहिए और हम सबको आपसी सोहदर्य के साथ रहना चाहिए इस दौरान पुलिस ने ताजियों वआलम को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा बताएं गए रुट का अवलोकन की रिपोर्ट प्रस्तुत की मोहर्रम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई

 वही व्यापारियों ने महुवा कस्बे सहित महुवा के बाजारों मे दुकानदारों द्वारा किये गए अस्थाई रूप से अतिक्रमण की भी शिकायत की जिस पर उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने नगर पालिका महुवा के अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा को दिशा निर्देश जारी कर अस्थाई रूप किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश जारी किए


इस दौरान बैठक मे थानाप्रभारीसीआई राजेंद्र कुमार मीणा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार, दिनेश पंडित, किशोर ठेकडा, जिला सीएलजी सदस्य गोपुत्र अवधेश अवस्थी, शानू मंसूरी,योगेश पनवार, विनीत बंसल, आविद कुरैशी, चंदू बंसल, , डॉ छोटे खान, चांद खान,दामों साहू, श्रीमतीअनीता अवस्थी खेमचंद केवड़िया, नेमीचंद गुप्ता खेड़ली वाले, भागीरथ सिंह राजपूत, आकाश खंडेलवाल, शब्बीर अली, भारत सिंह मीणा, राजू सांवरिया, इंदर सैनी, आसिफ कुरेशी, किसन, दिनेश सिंघल,सहित अनेक सीएल जी सदस्य महिला सुरक्षा सखी व्यापारी सहित गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार प्रकट कर भाईचारे से त्योहार मनाने पर चर्चा कर बैठक मेंमौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................