रूपारेल में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बबूल के पेड़ में अटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद दफनाया
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले की मालाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत महुआ खुर्द निवासी हाकम खान के पुत्र शाहीन की नदी में गिरकर डूब जाने से मौत हो गई। शव शनिवार को प्रशासन और आपदा राहत टीम ने रूपारेल नदी में काफी ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मिल पाया। रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से मृतक शाहीन के शव को नदी के बहाव क्षेत्र में बबूल के पेड़ में अटकी मिली।
प्राप्त जानकारी अनुसार काफी लोग सोहनपुर रूपारेल नदी पर गए थे। पहली बार इस सीजन में बहुत तेज नदी आई थी। जहां इसी दौरान अचानक शाहीन रूपारेल नदी के तेज बहाव में गिर गया। जहां नदी में गिरते ही डूबते हुए आगे जाकर बबूल के पेड़ में अटक गया। जिससे वह ऊपर नहीं आ सका।शरीर पर पहने कपड़ों की वजह से वह पेड़ में ही अटका रह गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

