गौकशी और पुलिस पर फायरिंग करने वाले चार फरार आरोपी गिरफ्तार

Nov 7, 2025 - 12:55
 0
गौकशी और पुलिस पर फायरिंग करने वाले चार फरार आरोपी गिरफ्तार

तिजारा, (मुकेश कुमार) तिजारा थाना पुलिस ने गौकशी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृत्ताधिकारी शिवराज सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।

गौरतलब है कि 9 जनवरी 2024 को ग्राम चिक्कल की पहाड़ी तन रुपबास क्षेत्र में गौकशी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना तिजारा में मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में दीना (65), आजाद (25), इमाम (56) और चुन्ना (62) — सभी निवासी रुपबास, तिजारा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई महीनों से घर से फरार होकर छिपे हुए थे। पूर्व में इस प्रकरण में एक आरोपी साहुन की गिरफ्तारी कर अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस टीम के सतत प्रयासों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत का माहौल है। तिजारा पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................