उपस्वास्थ्य केन्द्र दीवली में योग प्रशिक्षक ने कराया योग
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्यं परमम् धनम् खोहरा योग प्रशिक्षक दुष्यंत कुमार शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुण्डिया खेड़ा दीवली में योगाभ्यास कराया । प्रधानाध्यापक हुकुम मीणा ने बताया कि योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम के बाद सूर्य नमस्कार चक्रासन हलासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराया ।