उदयपुरवाटी में बाबा श्याम के दरबार में कल 8 नवंबर को बहेगी भजनों की रसगंगा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के वार्ड नंबर 24 में पहाड़ की तलहटी में स्थित बाबा श्याम के दरबार में कल शनिवार को श्री नीलकंठ महादेव, श्री श्याम बाबा ,व हनुमान जी महाराज के 18 वे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा l बाबा श्याम के 18 वे वार्षिक उत्सव पर कल मंदिर परिसर में रात भर सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की रसगंगा प्रवाहित की जाएगी जिसमें लख दातार के खूब जयकारे भी लगेंगे l
शाह परिवार की सुशीला शाह एवं कनक शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 8 नवंबर शनिवार को रात्रि में भजन संध्या के दौरान यश मिश्रा श्याम दीवाना, प्रियंका श्याम दीवानी, व प्रकाश जांगिड़ द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी व साथ ही प्रतीक तिलकधारी ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकियां एवं सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे l अशोक कुमार शाह एवं मनोज शाह जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर रविवार को श्याम मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगी l अशोक शाह एवं मनोज शाह के अनुसार9 नवंबर को ही बाबा श्याम के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूरदराज से आए हुए लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे l


