मकान पर आकाशीय बिजली गिरी दीवार टूटी लेकिन बडा हादसा टला
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के मेला का चौराहे स्थित एक मकान में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिर गयी। मंगलवार को सुबह से ही रुक-रुकर तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश हो रही है। मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना पर आस-पास के लोग देखने पहुंचे। वही आकाशीय बिजली गिरने एक मकान की सुरक्षा दीवार टूट गयी। जिसके पत्थर दूर-दूर तक जा गिरे। गनीमत यह रही की को जनहानि नही हुई। वही पड़ोस के ही एक मकान में घरेलू विधुत उपकरण जल गए।
शक्तिस्वरूप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश आ रही थी और आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उनके पड़ोस में बने मकान की तीसरी मंजिल की सुरक्षा दीवार टूट गई और दूर-दूर तक पत्थर जा गिरे। करीब 5-7 किलो वजनी पत्थर एक मोबाइल की दुकान के बाहर जाकर गिरा। गनीमत यह रही की किसी के साथ कोई बड़ा हादसा नही हुआ। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उनके मकान में लाइट में आग लग गयी। जिससे उनके मकान में फ्रिज, कूलर व इन्वर्टर जल गए।