यूजीसी काला कानून के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा बुधवार को दिया जाएगा ज्ञापन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ सवर्ण समाज राजगढ़ द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित यूजीसी काला क़ानून के विरोध में सवर्ण समाज के बैनर तले बुधवार को कस्बे के गणेश पोल स्थित गणेश जी महाराज के मंदिर से प्रातः 10 बजे सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर जुलूस के साथ राजगढ़ उपखण्ड कार्यलय पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा यह जानकारी ब्राह्मण समाज के सचिव एडवोकेट मनोज जैमन अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार एवं राजपूत समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता सूरजभान सिंह नरूका वैश्य समाज के अध्यक्ष महेश गोयल ने दी