मालाखेड़ा रोड तहसील क्षेत्र के पास नीचे लटके रहे बिजली के हाईटेंशन तार, बड़ा हादसा टला
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) बीते दिनो इस रोड पर ध्वस्त किए गए मकानों एवं दुकानों के विद्युत आपूर्ति केबल नीचे लटके पड़े हैं। स्थानीय प्रशासन एवं विभाग गंभीर नहीं है।
इस सड़क मार्ग से होकर दिनभर ट्रक व अन्य बड़े वाहन, गुजरते हैं।आज शाम हादसे का शिकार मिक्सर प्लांट वाहन नीचे लटक रहे विद्युत तारों से टकरा गया। जिससे एक साथ विद्युत चिंगारी विद्युत पोल से निकली। गनीमत रही कि उस वक्त कोई राहगीर नहीं निकल रहा था।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इस रोड पर क्षेत्र में बिजली के हाईटेंशन तार नीचे लटके हुए हैं। जिसके चलते हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी बिजली विभाग गंभीर नहीं है। जबकि वहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
आज शाम गुजरने वाले एक ट्रक बिजली के तारों की चपेट में आ गया । गनीमत रही कि उस वक्त विद्युत आपूर्ति तुरंत लोगों की सूचना पर बंद कर दी गई। लोगों ने मिक्सर प्लांट से बास की सहायता से उलझे हुए तारों को हटाया गया ।ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। इससे विद्युत आपूर्ति काफी समय तक ठप रही।आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि तार बीते दिनो से नीचे लटके हुए हैं। इसकी शिकायत बिजली विभाग से कर दी है लेकिन इसके बाद भी उन्हें ठीक नहीं किया गया है।इलाके में रोजाना सैकड़ों बड़े वाहन आते जाते हैं। जिसकी वजह से हादसा होने का खतरा बना हुआ है।