पंजाब नेशनल बैंक का मेगा ओटीएस शिविर का समापन; समाजिक सुरक्षा योजनाएं आमजन को लाभकारी - एसपी सिंह

May 21, 2026 - 19:06
 0
पंजाब नेशनल बैंक का मेगा ओटीएस शिविर का समापन; समाजिक सुरक्षा योजनाएं आमजन को लाभकारी - एसपी सिंह

हलैना (विष्णु मित्तल)पंजाब नेशनल बैंक द्वारा कस्वा हलैना में मेगा ऋृण मुक्ति शिविर (ओटीएस) का आयेाजन हुआ, जिसमें किसी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ , तो किसी का ऋृण मुक्ति प्रमाण पत्र मिला साथ ही नई नोटो की गड्डिया उपलब्ध हुई। ये मेगा शिविर पीएनबी राजस्थान के अंचल प्रबन्धक एस.पी.सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुआ, जबकि एलडीएम शिशिर कुमार, मिडिया प्रभारी लक्ष्मी मीणा, विधि अधिकारी अक्षय सिंह विशिष्ठ अतिथि रहे।

पीएनबी के अंचल प्रबन्धक एस.पी.सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं तथा पीएनबी बैंक की लाभकारी योजनाएं आमजन के लिए  अत्यंत उपयोगी एवं सहायक सिद्व हो रही है साथ ही अत्यंत कम प्रीमियम पर उपलब्ध ये योजनाएं कठिन परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी बैंक ग्राहकों से इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने का आह्वान किया।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाएं बेहद लाभकारी सावित हुई, जिसका प्रत्येक ग्राहक लाभ ले रहा है, समय पर उक्त योजनाओं से जुडे, जिसके लिए सभी बैंक में जा कर उक्त योजनाओं की जानकारी लेंवे और लाभ उठाए। मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार ने कहा कि बैंक की साख बनाने एवं विश्वास कायम रखने में ग्राहक की मुख्य भूमिका होती है, ग्राहक ही बैंक की शोभा है, जिससे बैंक की पहचान देश-विदेश में कायम रहती है।

 उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुडे ग्राहक, जिनके साथ दुःख भरी घटना घटित हो गई, आज शिविर में ऐसे 6 ग्राहक के परिजनों को 2-2 लाख राशि के चेक प्रदान किए गए साथ ही 50 से अधिक ऋण लेने वाले ग्राहकों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए। उन्होने बताया कि ग्राहकों के लिए नए नोटों की गड्डिया भी उपलब्ध कराई गई।

शाखा हलैना के प्रबन्धक रोशनलाल मीणा ने बताया कि कस्वा हलैना में आयोजित मेगा ओटीएस शिविर में पीएनबी बैंक हलैना, नदबई, वैर, बाछरेन, पथैना, भुसावर आदि बैंक प्रबंधक सहित ग्राहक आए और कस्वा में प्रमुख व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक, पेंशनधारी, सरकारी-अर्द्व सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए साथ ही मण्डल स्तर के बैंक अधिकारी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................