केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाबा मोहनराम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की, बीडा स्टेडियम का किया निरीक्षण

Jul 12, 2026 - 19:29
 0
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाबा मोहनराम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की, बीडा स्टेडियम का किया निरीक्षण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को अपने भिवाड़ी प्रवास के दौरान सर्वप्रथम बाबा मोहनराम मंदिर पहुंचकर विधिवत धोक लगाई तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर गोसेवा की तथा बाबा मोहनराम मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।
 इसके पश्चात उन्होंने भिवाड़ी स्थित बीडा स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में विकसित एथलेटिक्स ट्रैक, स्पोर्ट्स कोर्ट तथा अन्य खेल सुविधाओं का अवलोकन कर वहां संचालित की जा रही खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीडा स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
 इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी स्थित दुर्गा माता मंदिर, आशियाना आंगन में आयोजित सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। उन्होंने आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है