पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाएंगे जीवन जतन यात्रा:- मीणा

Feb 20, 2023 - 22:57
 0
पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाएंगे जीवन जतन यात्रा:- मीणा

अलवर (राजस्थान) एलपीएस विकास संस्थान द्वारा बिगड़ते पर्यावरणीय को लेकर संस्थान परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ "जीवन जतन यात्रा" को लेकर चर्चा के साथ ही तहसील स्तरीय रुट चार्ट तैयार किया गया। जीवन जतन यात्रा एक पहल के रुप में सभी जीवों, जंतुओं की रक्षा हेतु प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जन सामान्य को जागरूक करेगी जिसमें पानी, पेड़, पर्यावरण के साथ नदी, नालों, पहाड़ों को संरक्षण देना होगा

संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने कहा की जीवन जतन यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी जीवों की रक्षा के साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करना है,संस्थान यह यात्रा अपने सीमित संसाधनों से गांव, ढाणी, शहर, कस्बों में चलेगी, यात्रा जब तक चलती रहेगी जब तक प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं रखरखाव में अपने आपकों लोग जागरूक नहीं होंगे चलती रहेगी।इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया वहीं ग्रामीण युवाओं को सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में  समाज सेवी अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक जुड़ाव से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है हमें जन जन को जोड़ना बहुत जरूरी होगा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जांगिड़ स्वानी स्पाईस लिमिटेड उदयपुर के निदेशक ने कहा की जीवन जीने के साथ आगामी पिंडियों के लिए हमें जतन करना आवश्यक है और इसके लिए जीवन जतन यात्रा बहुत जरूरी है हमें इसमें सहयोग करना चाहिए।सरपंच संध अध्यक्ष ग्राम पंचायत गढबसई रामेश्वर दयाल यादव जल संरक्षण के कार्यों से अवगत कराया, गुवाड़ भोपाला सरपंच जगदीश नारायण मीणा ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण कर उनकी रक्षा के उपर बल दिया, सालेटा सरपंच दीप सिंह राजावत, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बद्री प्रसाद मीणा, चन्द्र भान शर्मा फोरेस्टर वन विभाग, सुनीता जांगिड़, चन्द्रकला शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है