महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ,हरनेर में आयोजित हुआ राष्ट्रीय बालिका दिवस

Jan 24, 2024 - 14:05
 0
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ,हरनेर में आयोजित हुआ राष्ट्रीय बालिका दिवस

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा )
आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को थानागाजी उपखंड पर संचालित महात्मा गांधी राजकीय  विद्यालय हरनेर मे  खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय थानागाजी डा0 योगेश शुक्ल जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया  खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय थानागाजी  ने सभी बालिकाओ को बालिका दिवस के बारे मे विस्तार से बताते हुये उनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कन्या भ्रूण हत्या, मुख्यमंत्री राजश्री योजना एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओ की जानकारी दी I  गोपाल कृष्ण जी विद्यालय प्रधानाचार्य हरनेर थानागाजी ने समाज मे व्याप्त बाल विवाह, देहज प्रथा कुरीतियो को रोकने लिये कहा तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ , उडान योजना अन्य महिलाओ हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याण कारी योजनाओ के बारे बताया I  विधालय की बालिकाओ द्वारा बालिका दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई  जिनको श्रीमान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय और प्रधानाचार्या द्वारा पारितोषिक  प्रदान किये गये तथा सभी प्रतियोगिताओ में शामिल सभी बालिकाओ को एक -एक पेन lवितरित किये I कार्यक्रम में खंड कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सैनी सहायक लेखा अधिकारी कैलाश सैनी कनिष्ठ सहायक सोमवीर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप पांचाल, काली मीना , एएनएम विमला, विनोद चौधरी एएनएम, एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................