अंगदान का महत्त्व प्रधानमंत्री ने मन की बात में बताया-डॉ श्यामसुंदर मीना

Jan 28, 2024 - 19:59
 0
अंगदान का महत्त्व प्रधानमंत्री ने मन की बात में बताया-डॉ श्यामसुंदर मीना

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को सभी ने सुना। भाजपा के डॉ श्यामसुंदर मीना ने बताया की मोदी ने छब्बीस जनवरी की परेड में महिलाओं के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की।इस बार मन की बात में अंगदान के महत्व के बारे में बताया जो आज की महती आवश्यकता है। अंगदान को महादान कहा जाता है क्योंकि इसके द्वारा अन्य कई लोगों को जीवन दिया जा सकता है। पद्म पुरस्कार वास्तविक हकदारों को दिए जाने की सराहना की। इस बार आयुष चिकित्सा पद्धति के महत्त्व को सभी को बताया। हाथियों के संरक्षण पर बल देकर मानवीयता को बढ़ावा देने की बात कही। मन की बात कार्यक्रम व उसकी प्रेरणा निश्चय ही विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने में महती भूमिका निभा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................