भीलवाड़ा की सुपर किड बालिका तक्षवी सोडानी का नया म्यूजिक एल्बम आज हुआ जारी किया ,हर कोई है इस प्रतिभा का कायल

May 31, 2024 - 18:13
 0
भीलवाड़ा की सुपर किड बालिका तक्षवी सोडानी का नया म्यूजिक एल्बम आज हुआ जारी किया ,हर कोई है इस प्रतिभा का कायल

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
शहर के काशीपुरी निवासी समाज सेवी गोविन्द प्रसाद सोडानी की 5 वर्षीय बहु प्रतिभावान पोत्री तक्षवी सोडानी का एक और धार्मिक भजन रामा रामा रटते रटते यू ट्यूब पर आज 31 मई को जारी किया गया। 
तक्षवी के दादाजी ने बताया की इस विडियो की शूटिंग भीलवाडा के आसपास के क्षेत्र और किशनगढ़ में की गई है। इस विडियो में मुख्य संगीतकार राम माली,विडियोग्राफर आन्नद शर्मा,शुभम पांचाल एवम् गौरव राठी का सहयोग प्राप्त हुआ।

गौरतलब है की इससे पहले भी तक्षवी के और भी म्युजिक एल्बम लोन्च किये जा चुके है। जिसमे 4 वर्ष की उम्र में शिव ताण्डव स्त्रोत, महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत, राम स्तुति एवं भजन राम आयेगें मुख्यरूप से प्रसिद्ध है। यही नही नन्ही बालिका पियानो बजाने, स्केटिंग करने, हुलाहूप नृत्य आदि कला में भी महारथ हासिल कर रखी है।

तक्षवी की माता CA गरिमा सोडानी का कहना है की उसकी सफलता गौमाता की सेवा का परिणाम है। यही नही 2 साल 9 माह की उम्र में तक्षवी ने दुनिया के 192 देशों के फ्लैग देखकर उन देशो के नाम बता दिये थे। इसी उपलब्धि के परिणाम स्वरूप तक्षवी का नाम इण्डिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और इन्टनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ।

तक्षवी शहर की संगम एलीमेट्री में कक्षा 1 की छात्रा है। तक्षवी के परिवारजनों का कहना है की उसे टीवी पर कार्टून के बजाय वीर हनुमान, बाल कृष्ण, रामायण और अन्य धार्मिक एवं देशभक्ति सीरियल ही देखना पसन्द है।
तक्षवी रोजाना परिवार के जनों से धार्मिक एव प्रेरणा दायक कहानिया सुनना पसन्द करती है। यही वजह है की हर त्यौहार जैसे राम नवमी पर राम, जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण, हनुमान जयन्ती पर हनुमान बनती है। साथ ही भारत के वीर योद्धा महाराणा प्रताप बहुत पसन्द है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................