मानसरोवर झील में बहुतायत मात्रा में जलीय जीव मरे

Jun 14, 2024 - 22:27
 0
मानसरोवर झील में बहुतायत मात्रा में जलीय जीव मरे

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
        विधायक अशोक कोठारी कार्यालय पर वार्ड नं 7 के निवासियों ने बताया कि मानसरोवर झील की वर्तमान स्थिति बहुत खराब है। यहाँ बहुतायत मात्रा में जलीय जीव मृत पाये गये। जिसमें मछलियाँ व जलीय जंतु सड़ रहे हैं, जिसके कारण दुर्गन्ध फैल रही है तथा आसपास के निवासियों को बीमारी से ग्रसित होने का अंदेशा है। यहाँ आने जाने वालों और झील पर प्रातः सायं घूमने फिरने वाले नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है। यहाँ तक कि सड़क पर निकलना भी दुर्भर हो रहा है। इस पर विधायक कोठारी के निर्देश से कार्यालय टीम मौके पर पहुँची और देखा कि मछलियां बहुत मरी हुई हैं, झील में व इसके आसपास के फुटपाथ पर काफी गंदगी है। झील में नाले का गंदा पानी आ रहा है। पानी काला हो चुका है और झील में काली स्लरी जम चुकी है। मत्स्य पकड़ने का टेण्डर भी करीब दो साल से नहीं हुआ है। झील के चारों ओर लाइटों का अभाव है तथा फुटपाथ भी जगह-जगह टूटा हुआ है। इस पर टीम ने मत्स्य विभाग से इरशाद खान, प्रदूषण विभाग से जितेन्द्र मीणा व नगर विकास न्यास से रफीक खान को फोन कर मौके पर बुलाकर दिखाया। पर्यावरण विभाग द्वारा झील के अलग-अलग कोने से पानी का सेम्पल लिया ताकि पानी में गंदगी की मात्रा व रसायनों का पता लगाया जा सके। 
 
      टीम द्वारा इस विषय पर नगर विकास न्यास सचिव को व्यक्तिगत मिलकर मामले का तुरंत संज्ञान लेने के लिए कहा जिस पर सचिव द्वारा मृत हुई मछलियों की मत्स्य विभाग द्वारा एफएसएल जाँच करा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही। विधायक टीम में गजेन्द्र सिंह राठौड़, अर्पित कोठारी, सत्यम शर्मा, शम्भू वैष्णव, दिनेश सुथार मौके पर गये थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................