पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए पेड़ जरूरी - राम भरोस मीणा

Jul 6, 2024 - 15:45
 0
पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए पेड़ जरूरी - राम भरोस मीणा

थानागाजी ,अलवर 

पर्यावरणीय सुरक्षा को लेकर एल पी एस विकास संस्थान द्वारा संचालित जीवन जतन यात्रा आज सुबह आर ई डी स्कूल नाथूसर पहुंची जहां विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए पर्यावरणविद् राम भरोस मीणा ने कहा की पर्यावरण सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ लगाएं पौधे की रक्षा जब तक करते रहना चाहिए तब तक वो पेड़ ना बन जाए। उन्होंने यह भी कहा की मां की रक्षा उसके सच्चे बेटे बेटी हीं कर सकते हैं

आज हमारी धरती मां की सांसें खत्म हो रहीं हैं फेफड़े कमजोर हो रहें हैं हमें उसके इलाज़ के लिए पेड़ लगाने चाहिए ओर पेड़ों के लिए यह सही समय है इसलिए हमें इस पुन्य के काम में जुट जाने के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफ़ल बनाना चाहिए। विधालय के निदेशक राजा राम स्वामी ने प्रत्येक छात्र को एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर किए गये जिसमें बच्चों को सम्मानित किया गया वहीं पेड़ों के रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ बचाने का संकल्प लिया गया। विधालय के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार स्वामी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अध्यापक योगेश चौहान, दिपिका जैन, रेणु शर्मा, आशुतोष पारीक सहित समस्त स्टाफ व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

  • रामभरोस मीना 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................