नदबई के खेरली सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर

Aug 18, 2024 - 19:35
 0
नदबई के खेरली सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर

नदबई के खेरली सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क पर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को गांव कटारा निवासी छिंगा पुत्र सुमरन बाइक पर सवार होकर नदबई से गांव कटारा जा रहा था। इसी दौरान नदबई खेरली सड़क मार्ग पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। जहां बाइक सवार छिंगा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................