राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक संपन्न,वृक्षारोपण एवं नामांकन अभियान में सहयोग करें शिक्षक
वैर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा बयाना, वैर व भुसावर के पदाधिकारी, पलक, प्रवासी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक अर्जुन सिंह जाट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के मुख्य आतिथ्य व सत्य प्रकाश शर्मा अध्यक्ष वैर की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि हरिशंकर शर्मा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कृष्ण कुमार कौशिक पूर्व जिला अध्यक्ष, मानसिंह शेरगढ़ जिला अध्यक्ष, राम सिंह गुर्जर ,राजेंद्र कुमार जैन बयाना, अनेश मुदगल जयपुर के सानिध्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। अतिथियों एवं समस्त उपस्थित पदाधिकारियों का उप शाखा वैर के द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में राम सिंह गुर्जर जिला पंचायत समिति प्रतिनिधि ने उद्बोधन व्यक्त कर कहा कि सरकार प्रबोधकों की वेतन विसंगतियों व शेष पैरा टीचर्स को प्रबोधक बनाकर समस्या का निराकरण सरकार करें। हरिशंकर शर्मा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने शिक्षकों से आग्रह कर कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक, सहशैक्षिक व भौतिक विकास के साथ -साथ नए सत्र में मां के नाम एक वृक्ष उन्हें तथा एक वृक्ष विद्यार्थियों के द्वारा वृक्षारोपण कराने का संकल्प लें तथा विद्यालय में नामांकन अभियान के लक्ष्य में सहयोग करें। मानसिंह शेरगढ़ जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता सबसे अहम एवं महत्वपूर्ण और सर्वोच्च है सदस्यता संगठन की रीढ़ है ।अतः 1 जुलाई से 10 जुलाई तक सदस्यता लक्ष्य में समस्त कार्यकर्ता एक जुट होकर के लक्ष्य की प्राप्ति करें। मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह जाट ने उद्बोधन व्यक्त कर कहा कि संगठन शिक्षकों की सभी समस्याओं एवं संगठन के मांग पत्र पर सरकार से वार्तालाप के जरिए निराकरण के लिए प्रयासरत है।
बैठक में कृष्ण कुमार कौशिक पूर्व जिला अध्यक्ष, हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय मंत्री भुसावर, अनेश मुदगल जयपुर, राजेंद्र कुमार जैन बयाना, मनमोहन शर्मा प्राचार्य वैर, गोविंद सिंह धाकड़, श्यामकोली ,विजय सिंह गुर्जर ,वैदिक कुमार गोयल ,रामेश्वर गुर्जर मंत्री बयान ,राकेश कुमार मीणा ,वीरेंद्र कुमार सैनी, मुकेश चंद्र अग्रवाल व निर्भय सिंह सहित उप शाखों के अध्यक्ष मंत्रियों ने शिक्षकों की वेतन विसंगतियां ,स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण करने ,तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों की पदोन्नति सहित अन्य शिक्षक समस्याओं पर विचार व्यक्त किये।
संगठन द्वारा शिक्षक उमाशंकर राय की उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए संगठन के द्वारा प्रदेश पदाधिकारी अर्जुन सिंह जाट, हरिशंकर शर्मा ।जिले से मानसिंह शेरगढ़ जिला अध्यक्ष ,कृष्ण कुमार कौशिक ,राजेंद्र कुमार जैन ,मनमोहन शर्मा प्राचार्य ,राम सिंह गुर्जर, उपशाखा वैर से अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ,विजय सिंह गुर्जर, हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय मंत्री भुसावर, रामेश्वर गुर्जर मंत्री बयाना के द्वारा माल्यार्पण कर साफा बांधकर , शाल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सत्य प्रकाश शर्मा अध्यक्ष वैर ने अध्यक्षीय उद्बोधन दे कर सभी का आभार व्यक्त किया।


