वक्फ की भूमि पर से सड़क निकालने का किया विरोध

May 29, 2025 - 11:11
 0
वक्फ की भूमि पर से सड़क निकालने का किया विरोध

अलवर (अनिल गुप्ता) जयपुर-अलवर राजमार्ग पर स्थित अकबरपुर गांव के निवासियों ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर गांव की वक्फ संपत्ति, जिसमें कब्रिस्तान और ईदगाह शामिल हैं, इस पर प्रस्तावित सड़क निर्माण के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस योजना पर अमल नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पत्र के अनुसार, खसरा नंबर 1123, 1124, 1125 पर कब्रिस्तान और खसरा नंबर 1138 पर ईदगाह स्थित है, जो वक्फ संपत्ति है। ईदगाह में लंबे समय से ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाती रही है।

कब्रिस्तान की जगह भर जाने के बाद अब ईदगाह की जमीन का कुछ हिस्सा भी कब्रिस्तान के रूप में उपयोग हो रहा है। यह संपत्ति वक्फ बाई यूजर के तहत अल्लाह की मालिकाना हक में है, और इसका उपयोग केवल निर्धारित धार्मिक उद्देश्यों के लिए ही किया जा सकता है। निवासियों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जयपुर-अलवर राजमार्ग को सीधा करने के लिए ईदगाह की जमीन से सड़क बनाने की योजना बनाई जा रही है, जो वक्फ नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की है कि पी डब्ल्यू डी को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि वह इन खसरा नंबरों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करे। गांव वासियों ने पत्र में कहा, "यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।" यह मामला धार्मिक और सामुदायिक संवेदनाओं से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................