पंचायत समिति सभागार सेवर में मुख्यमंत्री ई-ग्राम प्रभारियों का प्रशिक्षण आयोजित

Aug 12, 2025 - 14:17
 0
पंचायत समिति सभागार सेवर में मुख्यमंत्री ई-ग्राम प्रभारियों का प्रशिक्षण आयोजित

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)12 अगस्त। मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजनान्तर्गत ई-ग्राम प्रभारियों का प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार सेवर में मंगलवार को संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी रामप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
संयुक्त निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजनातंर्गत राजस्व ग्राम की मूलभूत, उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित प्रपत्र ईजी-1 भरे जाने हेतु प्रषिक्षण दिया गया। ईजी-1 प्रपत्र में 12 विभागों से संबंधित 25 बिन्दुओं की जानकारी यथा ग्राम की भौगोलिक एवं ऐतिहासिक स्थिति, अनुपयोगी अथवा जर्जर एवं मरम्मत योग्य भवन विवरण, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, पशुधन, शिक्षा सुविधा, आंगनबाडी, वर्ष के दौरान लाभार्थियों की संख्या (एनएफएसए, मनरेगा योजना, पीएम आवास, पैन्शनधारक विद्युत कनेक्षन, घर-घर कचरा संग्रहण) के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बैंकिग स्थिति, ग्राम में कार्यरत कार्मिक/जनप्रतिनिधि के मोबाइल नम्बर की सूचना संबंधित राजस्व ई-ग्राम प्रभारी प्रपत्र में भरकर नियत समयावधि मे कार्यालय ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सेवर में जमा कराने हेतु निर्देशित किया। ब्लॉक कार्यालय द्वारा समयानुरूप मुख्यमंत्री ई-ग्राम पोर्टल पर सूचना दर्ज की जा सके। प्रशिक्षण में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सेवर भूपेश कुमार द्वारा अवगत कराया कि आमजन मुख्यमंत्री ई-ग्राम पोर्टल पर जाकर राजस्व ग्राम की मूलभूत एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी, कार्यरत कार्मिकों के मोबाईल नंबर तथा विभिन्न योजनातंर्गत लाभार्थियों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण में सहायक विकास अधिकारी ललित कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ईजी-1 प्रपत्र में दर्ज डाटा/सूचना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय प्रभारी (मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना) हरिओम मीणा, रवि गुप्ता, महताब सिंह संगणक सेवर सहित समस्त राजस्व ई-ग्राम प्रभारियों द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................