रेसला ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड मुख्यालय पर ज्ञापन दिया गया। ब्लाक प्रवक्ता रामदेव पारीक ने बताया कि रेसला ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर ब्लाक अध्यक्ष रेसला रामनिवास किरडोलिया के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। इन मांगों में वरिष्ठ व्याख्याता पद केडर को डांयिग करने, उप प्राचार्य पद पर वर्ष 2023-24 एवं 24-25 की डीपीसी अतिशीघ्र करने, हाल ही में पदौन्नत प्रधानाचार्य के पदस्थापित करने एवं प्रधानाचार्य पद के लिए वर्ष 2025-26 पर डीपीसी करने, व्याख्याता पद पर 2024-25 एवं 2025-26 के लिए डीपीसी की मांगे रखी गई। इससे पूर्व संघ की ब्लाक कार्यकारिणी की साधारण बैठक का आयोजन किया गया, इसमें विशेष आमंत्रित एसीबीइओ हुकमाराम लेगा ने संगठन का आह्वान किया कि विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में रेसला महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, ब्लाक में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी व्याख्याताओं को बधाई दी तथा संगठन एवं समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। रेसला जिला अध्यक्ष नानू राम घोटिया ने संगठित होकर अपनी मांगे रखने का आह्वान किया, उन्होंने व्याख्याताओं की विभिन्न मांगों का उल्लेख करते हुए सरकार से निराकरण की मांग की। रेसला ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास किरडोलिया, मेवाराम, अब्दुल रऊफ ने भी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर, पूर्व जिला समन्वयक प्रमोद सक्सेना, अब्दुल गफ्फार, हंसराज निर्मल, ब्लाक मंत्री मनोज जांगिड़, कोषाध्यक्ष आसू राम गोदारा, गिरधारी परिहार, धन्नाराम, मेघराज माली, रतन सिंह राजपुरोहित, चरणजीत सिंह, गोरधन सिंह, पोखर मल यादव, सरोज कुमारी भूपेश, दानाराम, परसा राम, दिलीप सैनी आदि उपस्थित रहे।


