वरिष्ठ शिक्षक नेता हरिशंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
रूपबास, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करण एवं महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने रूपवास शहर की धनीराम कॉलोनी निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता हरिशंकर शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में पदेन सदस्य मनोनीत किया है।
हरिशंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि संगठन की गतिविधियों में सक्रिय कार्यकर्ता भूदेव प्रसाद शर्मा को सेवानिवृत्ति प्रकोष्ठ ,दीनदयाल शर्मा पूर्व संभाग उपाध्यक्ष को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का सदस्य ,राजेश शर्मा पूर्व संभाग उपाध्यक्ष को शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य, राकेश खंडेलवाल को मीडिया प्रकोष्ठ तथा अलका सिंह को महिला प्रकोष्ठ का सदस्य मनोनीत किया गया है।