सिटी सीडीटीआरए के माध्यम से कपास प्रशिक्षण शिविर काआयोजन
गुरला (बद्री लाल माली) गुरला क्षेत्र के सांगवा गांव के झरना के देवनारायण मंदिर में आयोजन किया गया भारत सरकार की कपास विकास की परियोजना से किसानो को कपास का उत्पादन बढ़ाने की नई तकनीक नई जानकारियां मिल रही है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी एस आमेटा कपास प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजस्थान अध्यक्षता अनुज पाटीदार ने की कार्यक्रम का संचालन भगवान श्रीनाथजी के दीप प्रज्वलन के साथ भरत शर्मा ने किया भरत शर्मा ने किसानों को क्लोजर स्पेसिंग के बारे में किसानों को बताया और कपास के 6 मंत्र दिए प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जी एस आमेटा ने कपास में होने वाले रोगों की जानकारी दी रोगों से बचाव कैसे किया जा सके और कम खर्चे में अधिक उत्पादन कैसे किया जा सके। नई तकनीकी किसानों के साथ साझा की डॉक्टर जी एस आमेटा ने कपास की फसल का निरीक्षण किया किसानों को गुलाबी सुंडी के प्रबंधन की जानकारी दी और जैविक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी कीटनाशि का उपयोग कम और जैविक दवाइयां का अधिक प्रयोग करने की सलाह दी जिससे किसान की फसल में लागत कम आएगी उत्पादन बढ़ेगा और किसान कीआय बढ़ेगी। अनुज पाटीदार ने भी किसानों को संबोधित किया नई टेक्नोलॉजी किसानों के साथ साझा की कार्यक्रम में कपास प्रसार सहायक ओमप्रकाश वैष्णव ने अतिथियों को साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में 150 किसानों ने भाग लिया 75 महिला किसान और 75 पुरुष किसानों ने भाग लिया सभी किसानों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर प्रस्थान किया कोऑर्डिनेटर जीएस आमेटा कपास के खेतों का निरीक्षण किया।