लॉयन्स क्लब एवं लियो क्लब खैरथल मण्डी का पद ग्रहण समारोह सम्पन्न
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
लॉयन्स क्लब एवं लियो क्लब, खैरथल मण्डी का पद ग्रहण ग्रहण समारोह "सार्थक" कल सायं एक निजि होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लायन सर्वेश गुप्ता को अध्यक्ष, लायन सुभाष गोयल को सचिव, लायन शिव खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई वही लियो विनिता बी. वलेचा को अध्यक्ष, लियो गुन अरोडा गुप्ता को सचिव तथा लियो डा० पारस मलिक को कोषाध्यक्ष पद सहित समस्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेई ने अपने सम्बोधन में कहा कि लायन्स एवं लियो क्लब खैरथल मण्डी सेवा कार्यों एवं स्थाई सेवा कार्यों के लिये अपने क्षेत्र में ही नहीं अपितु प्रान्त में भी एक विशेष पहचान रखता है। द्वितीय प्रान्तपाल एमजेएफ लायन आशुतोष वशिष्ठ ने लायन्स क्लब खैरथल मण्डी की एवं पूर्व लियो डिस्टिक प्रेसीडेन्ट लियो दीपक दुआ ने लियो क्लब की समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान एमजेएफ लायन आर. एस. मदान, पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा, एमजेएफ लायन ओमप्रकाश खण्डेलवाल, लायन कर्मचन्द वरियानी, लियो रोहन अग्रवाल, पूर्व डी. पी. लियो विपुल वलेचा, आई.डी.पी. लियो अमन गुप्ता मंचासीन थे। इस अवसर लायन विनोद वलेचा, लायन प्रदीप मलिक, लायन परमजीतसिंह, लायन आजाद चौधरी, लायन सुरेश गुप्ता, लायन मनीष गर्ग, लायन सी. ए. ललित गुप्ता, लायन गणेश गुप्ता, लायन हिमांशु भारद्वाज, लायन प्रहलाद गोयल तथा लियो अभिषेक गोयल, लियो नरेन्द्र गुप्ता, लियो उमंग गुप्ता, लियो मनीष गुप्ता, लियो शशांक गुप्ता, लियो पीयूष डाटा, लियो अंकित देवानी, लियो अमन खण्डेलवाल, लियो अमन डाटा आदि मौजूद थे।

