उमरैण में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के तबादले का विरोध:ग्रामीणों ने मेन गेट पर की तालाबंदी, तत्काल रोक की मांग

Jul 13, 2026 - 19:20
 0
उमरैण में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के तबादले का विरोध:ग्रामीणों ने मेन गेट पर की तालाबंदी, तत्काल रोक की मांग

अलवर जिले के उमरैण क्षेत्र के सरकारी गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में ग्रामीणों ने प्रिंसिपल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए स्कूल में तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया और राज्य सरकार से तबादला आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान प्रिंसिपल के कार्यकाल में स्कूल की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। उनके नेतृत्व में छात्राओं की संख्या बढ़ी है, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर हुए हैं और स्कूल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

उमरैण पंचायत समिति के उप प्रधान महेश सैनी ने बताया कि प्रिंसिपल ने अपनी कार्यशैली से स्कूल को नई पहचान दी है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ अनुशासन और व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया है। ग्रामीणों ने छात्राओं के हित में प्रिंसिपल को इसी स्कूल में यथावत रखने की मांग की है।

ग्रामीण नीरज शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल ने भामाशाहों के सहयोग से स्कूल में कई विकास कार्य करवाए हैं। इससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि तबादला आदेश निरस्त किया जाए, ताकि स्कूल का विकास बाधित न हो।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रिंसिपल के तबादले पर रोक नहीं लगाई गई, तो बड़े स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। इस प्रदर्शन में पंचायत समिति उप प्रधान महेश सैनी, गिर्राज यादव, नीरज शर्मा, विजय यादव, जगदीश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है