आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात, बयाना 5 अक्टूबर आयेंगे जयंत चौधरी
हलैना (विष्णु मित्तल) आरएलडी के प्रदेशाध्यक्ष एव नदबई के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की और साथ ही राजस्थान राज्य की राजनीति व पंचायत चुनावो पर चर्चाए की, जिसमें तय हुआ कि आगामी दिनों में राजस्थान राज्य के सभी संभागों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएँगे। जिसकी शुरुआत भरतपुर संभाग के बयाना से 5 अक्टूबर से होगी। जिस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

