खैरथल में किराएदारों का नहीं हो रहा पुलिस सत्यापन, अपराध बढ़े

Sep 21, 2025 - 12:43
 0
खैरथल में किराएदारों का नहीं हो रहा पुलिस सत्यापन, अपराध बढ़े

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          खैरथल शहर में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि यहां हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर और किरायेदार बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे हैं। इनमें अपराधी किस्म के लोगों को भी आसानी से पनाह मिल जाती है। रिको औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास की कॉलोनियों आनंद नगर, जसोरिया कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, गीता कॉलोनी, कुठली, शिवपुरम कॉलोनी सहित दर्जनों इलाकों में यह स्थिति आम हो गई है। यहां किस मकान में कौन संदिग्ध रह रहा है, इसका कोई रिकॉर्ड पुलिस या प्रशासन के पास नहीं है। शहर की आनंद नगर कॉलोनी की हालिया घटना ने इस लापरवाही को उजागर कर दिया है। पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह निर्वाण ने कहा कि किरायेदारों का सत्यापन सभी मकान मालिकों के लिए अनिवार्य है और इस मामले में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी वार्डों और कॉलोनियों में विशेष अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन कराया जाए और उसका रिकॉर्ड थाने में सुरक्षित रखा जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................