शहरी सेवा शिविर में खोले गये प्रधानमंत्री जनधन योजना के नए खाते
उदयपुरवाटी / बाघोली (सुमेर सिंह राव)
शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत नगर पालिका नीमकाथाना में चल रहे शिविर में सोमवार को सुभाष चंद्र पालीवाल, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नीमकाथाना के प्रयासों से केनरा बैंक नीमकाथाना के द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना में प्रार्थियों के नए खाते खोले गए ।
शिविर मे ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, नीमकाथाना के द्वारा आमजन को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना के द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना के नये खाता धारकों को बैंक पास बुक का वितरण तथा अन्य प्रार्थियों को जन्म प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।