राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा ने किया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का स्वागत

Oct 8, 2025 - 12:32
 0
राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा ने किया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत  का स्वागत

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा 8 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा भीलवाड़ा टीम द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भीलवाड़ा आगमन पर रात्रि सर्किट हाउस में मेवाडी पगड़ी व माला पहना कर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर महासभा टीम ने कपासन के सूरज माली प्रकरण में सहयोग करने पर गहलोत को आभार पत्र देकर आभार जताया व पूर्व मुख्यमंत्री से राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कपासन के सूरज माली प्रकरण के बारे में भी जानकारी दी गई।   
इस अवसर पर माली सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, उपाध्यक्ष शोभालाल माली, प्रभु लाल माली, रमेशचंद्र करोड़ीवाल, प्रचार मंत्री सुखदेव माली, कालू गोयल, नानूराम गोयल, भगत प्रजापत, बंशीलाल कनवासिया, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................