उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के 42 भैया बहिनों का दल ऐतिहासिक व धार्मिक भ्रमण कर हुए वापिस रवाना
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर वैर के 25 भैया और 17 बहिन=कुल 42 भैया बहिनों का भ्रमण दल दिनांक 12 अक्टूबर प्रातः से लेकर 14 अक्टूबर सायं तक बंध बारेठा, मचकुंड, पीतांबरा देवी (दतिया),ओरछा धाम, बागेश्वर धाम, ग्वालियर दुर्ग, लक्ष्मीबाई नगरी झांसी, खजुराहो के मंदिर,आदि स्थानों के ऐतिहासिक,धार्मिक स्थानों का भ्रमण संपन्न हुआ जिसमे प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,करतार सिंह, कपिल गुप्ता आचार्य,तीन आचार्या, उपसमिति वैर के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, व्यवस्थापक घमंडी लाल मीणा उपस्थित रहे। सभी भैया बहिनों ने भ्रमण का भरपूर आनंद लिया।


