साहित्यकार चंद्रभान वर्मा चंद्र को लोहागढ़ साहित्य मनीषी की उपाधि से किया गया सम्मानित
डीग (नीरज जैन) राजस्थान जन सांस्कृतिक परिषद भरतपुर द्वारा डीग के साहित्यकार कवि चंद्रभान वर्मा चंद्र को उनके उत्कृष्ट सहित सृजन के लिए सोमवार को भरतपुर में आयोजित समारोह में लोहागढ़ साहित्य मनीषी की मानद उपाधि प्रदान करते हुए पगड़ी, पटका, माला शाल एवं गणेश जी महाराज की तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर संस्था द्धारा विभिन्न राज्यों से आए करीब 70 साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक वेद प्रकाश वेद,प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश आजाद,श्याम सिंह जघीना, राजेंद्र अनुरागी एवं डॉ लोकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार और संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।


