वन रेंज नदबई हॉल हलैना क्षेत्र में होंगे 2 लाख पौधे तैयार, वर्ष 2026 के मानसून सत्र में बेचेगा वन विभाग
हलैना (विष्णु मित्तल) वन विभाग के द्वारा रेन्ज नदबई हॉल हलैना क्षेत्र की वनपौध शालाओं पर दो लाख पौधे तैयार होंगे,जिनकी तैयारियों में वन विभाग जुट गया है। क्षेत्र के रेन्जर राजेश शर्मा ने बताया कि उप वन सरंक्षक मानस सिंह के निर्देशन में रेन्ज नदबई हॉल हलैना क्षेत्र के वनपाल नाका हलैना एवं खेडली मोड अधीन वनपौध शाला हलैना,खेडली मोड व हिगोंटा पर हरियालो राजस्थान के तहत साल 2026 केलिए छायादार,फलदार,औधषीय व सजावटी 2 लाख पौधे तैयार होंगे,जो वनपौधशाला हलैना पर 40 हजार,खेडली मोड पौधशाला पर 10 हजार एवं अस्थाई वनपौधशाला हिगोंटा पर 1 लाख 50 हजार पौध तैयार होंगे। जिन्हे तैयार करने में वन विभाग जुट गया है।
उन्होने बताया कि सभी पौधशालाओं पर थैलियां मिट्टी,खाद से भरी जा रही है और क्यारियों में लगाने का कार्य जारी है। उसके बाद बीज से पौध तैयार की जाऐगा,उसके बाद थैलियों में पौधे लगाए जाऐंगे। उन्होने बताया कि उप वन सरंक्षक मानस सिंह और उनकी टीम के द्वारा साल 2025 में रनेज क्षेत्र की हलैना,खेडलीमोड व हिगोंटा पौधशाला पर 2 लाख 40 हजार पौध तैयार हुए थे,जो सभी जुलाई 2025 में मानसून सत्र में सरकारी दर पर बिक गए। उन्होने बताया कि हलैना पौधशाला पर नरेश सैनी,खेडलीमोड पौधशाला पर रेणुबाला मीणा और उनकी टीम सक्रिय भूमिका अदा कर रहे है।