जिले के विधानसभा क्षेत्रों में 38.36% से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण, जानिए आज के बेस्ट BLO को- संदीप कुमार, देशराज यादव, जफरुद्दीन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 : जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन आवेदन में उल्लेखनीय प्रगति

Nov 18, 2025 - 12:50
 0
जिले के विधानसभा क्षेत्रों में 38.36% से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण, जानिए आज के बेस्ट BLO को- संदीप कुमार, देशराज यादव, जफरुद्दीन

खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण, सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरे राज्य में सक्रिय रूप से चल रही है। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पिछले 15 दिनों में घर–घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए हैं तथा उन्हें इस बात की विस्तृत जानकारी दी है कि प्रपत्र कैसे भरा जाए और किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गति लगातार बढ़ रही है और अब तक 299111 करोड़ गणना प्रपत्र ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अब तक 38.36 प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है जो की राज्य के एवरेज से लगभग 4% से अधिक है। यह उपलब्धि जिले के बूथ लेवल अधिकारियों एवं चुनाव व्यवस्थापन तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जानिए आज के बेस्ट BLO को
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी इस पूरे अभियान की धूरी है। उनके द्वारा ही घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और उसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है । उनकी भूमिका अहम है और इस बात को ध्यान में रखते हुए  बेस्ट बीएलओ ऑफ़ द डे कि तर्ज पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा हैं। उल्लेखनीय है कि जिलें में दैनिक रूप से अधिक प्रगति दिखाने वाले बूथ स्तरीय अधिकारी को बेस्ट बीएलओ ऑफ़ द डे के नाम से आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किशनगढ़बास विधानसभा के करवड़ गांव भाग संख्या 91 के बीएलओ संदीप कुमार ने अपने गांव के कुल 1487 मतदाताओं में से 1064 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन, मुंडावर विधानसभा के दौलतसिंह पुरा गांव भाग संख्या 29 के बीएलओ देशराज यादव ने अपने गांव के कुल 1344 मतदाताओं में से 847 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन, तिजारा विधानसभा के हसनपुर माफी गांव भाग संख्या 220 के बीएलओ जफरुद्दीन ने अपने गांव के कुल 1164 मतदाताओं में से 604 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कर अपने विधानसभा में सर्वाधिक प्रगति से कार्य किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है