विप्र समाज उदयपुरवाटी ने किया भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का सम्मान, दाधीच बोले- सनातन संस्कृति को बचाने वाले लोगों की मदद करने की जरूरत

Jan 10, 2026 - 14:46
 0
विप्र समाज उदयपुरवाटी ने किया भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का सम्मान, दाधीच बोले- सनातन संस्कृति को बचाने वाले लोगों की मदद करने की जरूरत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने वाले लोगों की मदद करने की जरुरत है। सभी को मिलकर ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए। वे शनिवार को डोकानिया भवन में विप्र समाज उदयपुरवाटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि 32 साल पहले 1994 में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ने कहा था कि जब कोई व्यक्ति उम्मीद लेकर आपके पास आता है तो जाति, धर्म, ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा की परवाह किए बिना उनकी मदद करनी चाहिए। दाधीच ने कहा कि हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हमारे पास आने वाले किसी भी व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी नहीं आए। कार्यक्रम के दौरान वेंकटेश पीठ लोहार्गल लोहार्गल के महंत अश्विनीदास महाराज, सांवरिया सेठ पीठ के महंत मनीष शर्मा, भाजपा नेता योगेंद्र मिश्रा नवलगढ़, राकेश शर्मा आदि ने संबोधित किया।

विप्र समाज के अध्यक्ष गौतम मारवाल ने अतिथियों और बाहर से आए सभी विप्र बंधुओं को धन्यवाद दिया। इस मौके पर वैद्य श्रवण शर्मा गुड़ा, कमलेश दाधीच, सतीश मिश्रा छापोली, केशरदेव ऊबली के बालाजी, हांसलसर पंचायत के प्रशासक रामनिवास शर्मा, मुकेश शर्मा लोयल, बजरंग शर्मा लोहार्गल, चंदू शर्मा हांसलसर, अंकित शर्मा चिराना, रतन बबेरवाल, अशीष शर्मा बागोरा, सुरेश पटेल चिराना, कालूराम सुरोलिया गुड़ा, पवन मिश्रा, मालीराम शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, वैद्य विमलेश दाधीच, नवीन शर्मा, पवन शर्मा गिरावड़ी, सज्जन दाधीच गुढ़ा, अमित शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कुमकुम शर्मा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................