आरबीके द्वारा किया गया कैंसर पीड़ित का ईकतीस हजार का चैक देकर दिया सहयोग
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजगढ़ तहसील में ब्लड कैंसर से पीड़ित विशाल शर्मा को आरबीके टीम ने सहयोग कर मानव धर्म का पालन किया। गौरतलब रहे कि पारिवारिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं की इलाज करवाया जा सके। जानकारी मिलने पर आरबीके के राज्य स्तरीय एडमिन पैनल के कार्यकर्त्ता मोहित शर्मा, मनोज गौतम के संज्ञान प्रकरण आने पर सक्रिय सदस्य लोकेश शर्मा, पुखराज शर्मा को अवगत कराया।
इस पर संगठन ने जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत विशाल के पिताजी को आर्थिक मदद का चेक देते हुए आगे भी अन्य इलाज संबंधित हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व प्रदीप शर्मा, महिला टीम की सदस्य श्रीमती रजनेश शर्मा, दिनेश बोहरा , रघुनंदन शर्मा , मनोज, रमेश गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।