झड़ाया बजरंग धाम आश्रम से ढाणी भुराला तक निकली विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा

May 21, 2026 - 19:04
 0
झड़ाया बजरंग धाम आश्रम से ढाणी भुराला तक निकली विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के झड़ाया नगर स्थित ढाणी भुराला में श्री श्री 1008 श्री दादू दयाल महाराज की सवामणी व पंगत प्रसादी के अवसर पर धार्मिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत झड़ाया बजरंग धाम आश्रम से ढाणी भुराला तक एक विशाल एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संतों के दर्शन और अगवानी के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में ग्रामीणों और भक्तों द्वारा संतों-महंतों पर भारी पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

यज्ञ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ ने बताया कि यह ऐतिहासिक शोभायात्रा परम पूज्य श्रीमद् दादू पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य प्रवर ओमप्रकाश दास जी महाराज (श्री दादू धाम नरेना) के परम सानिध्य में आयोजित हुई। शोभायात्रा में श्रीमद् जगतगुरु बाहुबली द्वारा आचार्य पीठाधीश्वर बलदेवाचार्य जी महाराज (दादू धाम काला कोटा), धनावता धाम के सावताराम जी महाराज, झड़ाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज, सटिडा धाम के भोला दास जी महाराज और रामस्वरूप दास जी महाराज सहित देश के कई उच्च संत-महात्मा शामिल हुए। इस दौरान उदयपुरवाटी के पूर्व भाजपा विधायक शुभकरण चौधरी ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर संतों से आशीर्वाद लिया।

ढाणी भुराला के आयोजक भगवान राम, साधुराम, हरचंद राम रावत एवं हेमराज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद महाआरती की गई। दोपहर में विशाल पंगत प्रसादी (भंडारा) और सवामणी का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस धार्मिक सभा में उपस्थित संतों ने अपने ज्ञानवर्धक प्रवचनों से भक्तों को सनातनी संस्कृति, सेवा और सत्संग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इस विशाल धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में यज्ञ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी सेवा और सहभागिता निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................