किरोड़ी कुंड धाम के विकास को लेकर जागरू में हुई बैठक
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
तहसील के अंतर्गत जांगरू और खेड़ा सारंगपुरी गांव के बीच अरावली की पहाड़ियों में स्थित एक प्रमुख और रहस्यमयी आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान राम यहां आए थे। पानी की किल्लत होने पर बजरंगबली ने गदा मारकर यहां पानी निकाला था, जिसे गंगाजल माना जाता है।
इस स्थान पर एक ही झरने से दो कुंड भरते हैं। एक कुंड का पानी गर्म रहता है, जबकि दूसरे का पानी ठंडा रहता है।
यहां एक प्राकृतिक गुफा है, जिसका मुख्य दरवाजा मंदिर के आकार का है। अंदर जाने पर गुफा चौड़ी होती जाती है और इसका अंतिम छोर आज तक अज्ञात है।
सावन के महीने में यहां झरनों का अद्भुत नजारा होता है। श्रद्धालु प्राकृतिक जल से भोलेनाथ का अभिषेक करने आते हैं।
श्री किरोड़ी कुंड प्राचीन धाम के विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में धाम के विकास हेतु विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धाम के विकास के लिएं यहां आने वाले श्रद्धालुओं ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए ।इस अवसर पर जागरू सरपंच ने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि धाम के विकास कार्यों में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। बैठक में पूर्ण खंडेलवाल छगन खंडेलवाल मुकेश खंडेलवाल (अलवर )अशोक महेश खंडेलवाल (लक्ष्मणगढ़) पंडित सुरेंद्र शास्त्री शिवलाल मानसिंह सारंगपुरी विमल जैन खोह श्री चंद यादव खेड़ा सारंगपुर राम प्रसाद भगवान सहाय रेखा देवी सरपंच अमरचंद मोहन गुर्जर महेश सहित कई गणमान्य को उपस्थित रहे।


