बर्डोद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने ए़ंव क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए वर्षों से आयोजित नहीं हुई सीएलजी की बैठक

Jun 18, 2022 - 02:24
 0
बर्डोद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने ए़ंव क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए वर्षों से आयोजित नहीं हुई सीएलजी की बैठक

बर्डोद / मनीष सोनी
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने ए़ंव क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रशासन के  अधिकारियों ने गहन मंथन के बाद राठ और मेवात क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक का पद बढ़ाया। ताकि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं नहीं बढ़े। साथ ही उच्च अधिकारियों के क्षेत्र में समय समय पर सीएलजी की बैठक आयोजित कर ग्रामीण लोगों का सहयोग लेकर अपराधों को रोकने के सख्त निर्देशों के बाद भी कस्बा बर्डोद में वर्षों से पुलिस प्रशासन द्वारा कोई बैठक आयोजित नहीं हुई। जबकि कस्बे की  वर्तमान जनसंख्या तीस हजार से अधिक है। और पूर्व समय में कस्बे में चोरी, मारपीट, लूटपाट, मर्डर, सहित अन्य संगीन घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसके बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आज तक कोई बैठक आयोजित नहीं हुई। आपकों बता दें कि वर्षों पूर्व अलवर जिले में आए एक पुलिस अधीक्षक ने बहरोड़ दौरे के दौरान पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीणों से रूबरू होकर क्षेत्र ए़ंव गतिविधियों के बारे में चर्चा की थी। जिसके बाद आज तक कोई बैठक आयोजित नहीं हुई। और नाही पुलिस का  गश्ती दल नजर आता है।  ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कस्बे में सीएलजी की बैठक आयोजित करने, क्षेत्र में गशत बढ़ाने की मांग की है।

इनका कहना है कि 
1. पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को  समय-समय पर बैठक आयोजित करनी चाहिए। ताकि अपराधियों में भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। 

छोटेलाल भारद्वाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष बर्डोद 


2. बहरोड़ उपखंड का बर्डोद सबसे बड़ा कस्बा होने के बाद भी पुलिस प्रशासन क्षेत्र की अनदेखी कर रहा है। 

रामौतार सैनी भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बर्डोद

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................