विश्व के आदर्श नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Apr 11, 2022 - 01:15
 0
विश्व के आदर्श नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग उपखंड के कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में राम नवमी का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नई सड़क की स्थिति सीता राम मंदिर से बैंड बाजों के साथ भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सजाई गई मनोरम झांकियां शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण बनी हुई थी। शोभा यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और आरती उतार कर स्वागत किया गया।
राम नवमी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर मंदिर के मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर के नेतृत्व में सुबह लक्ष्मण जी,उर्मिला एवं राम लला का पंचामृत से अभिषेक किया गया। एवं दोपहर 12 बजे आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामनवमी के पर्व पर प्रकाश डालते हुए पाराशर ने कहा कि राम के पूरे जीवन को देखिए उसके मुंह में कभी क्यों शब्द आया ही नहीं। माता, पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए ही नहीं बल्कि एक शिष्य एक भाई एक पति की भूमिकाओं का पालन करते हुए  उन्होंने अपने इसी गुणों और स्वभाव का परिचय दिया है।इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है