बानसूर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित

Mar 25, 2023 - 03:36
 0
बानसूर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित

बानसूर,अलवर(सुनील कुमार)

बानसूर के भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला उत्तर अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव शामिल रहे। इस दौरान बैठक में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। इसी के साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर सांसद सीपी जोशी को बनाए जाने पर फोन करके उन्हें बधाई दी तथा भाजपा कार्यालय पर पटाखे चलाकर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत बोहरा, जगदीश सूद, रेखा दहमीवाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता अंकुर दायमा, श्याम सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, जयप्रकाश शर्मा, सुरेश कपूरिया, हनुमान यादव, जिला पार्षद पूर्ण चंदेला, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र चौधरी, अशोक भरगढ, संदीप अग्रवाल, योगेश सोनी, मुकेश सुरेला,भैरूराम गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................